भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

केवल रामहीसे मांगो / तुलसीदास/ पृष्ठ 6

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


केवल रामहीसे मांगो-6

विनय

( छंद 35 से 36 तक)

(35)

सो जननी, सो पिता, सोइ भाइ, सो भामिनि, सो सुतु, सो हितु मेरो।।
सोइ सगो , सो सखा, सोइ सेवकु, सो गुरू, सो सुरू साहेबु चेरो।।

सो ‘तुलसी’ प्रिय प्रान समान, कहाँ लौं बनाइ कहौं बहुतेरो।
जो तजि देहको, गेहको नेहु, सनेहसों रामको होइ सबेरो।35।


(36)

रामु हैं मातु, पिता, गुरू , बंधु, औ संगी, सखा , सुतु , स्वामी, सनेही।
 रामकी सौंह , भरोसो है रामको, राम रँग्यो, रूचि राच्यो न केही। ।

जीअत रामु, मुएँ पुनि रामु, सदा रघुनाथहि की गति जेही।
सोई जिये जग में , ‘तुलसी’ नतु डोलत और मुए धरि देही।36।