Last modified on 27 जनवरी 2015, at 13:43

कैसे दर्श मै पाऊ मैया बिराजी पहाड़ पे / बुन्देली

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

कैसे दर्श मैं पाऊं, मैया बिराजीं पहाड़ पे
मैया दुआरे एक कन्या पुकारे
दे दो वर घर जाऊं, मैया बिराजीं पहाड़ पे। कैसे...
मैया दुआरे एक बालक पुकारे
दे दो विद्या घर जाऊं, मैया बिराजीं पहाड़ पे। कैसे...
मैया दुआरे एक निर्धन पुकारे
दे दो धन घर जाऊं, मैया बिराजीं पहाड़ पे। कैसे...
मैया दुआरे एक भक्त पुकारे
दे दो दर्श घर जाऊं मैया बिराजीं पहाड़ पे। कैसे...