भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोयल की पंचमी / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कू S S S ऊ S S S
कोई S S S है
दूसरी आवाज़ आई
मैं हूँ S S S

कोयल बोली:
कू S S S ऊ S S S
दूसरी आवाज़:
कू S S S ऊ S S S

अपनी अपनी पारी से
दो कंठ गाएँ
कोयल की पंचमी
मानुष शिशु की वही
कू S S S ऊ S S S

गरमी का ताप दबे
सुर का हिम पवन पटल पर पसरे।

17.11.2002