Last modified on 10 सितम्बर 2014, at 19:05

क्या करता है, वह क्या करता है / बुल्ले शाह

क्या करता है, वह क्या करता है।
पूछो दिलबर से वह क्या करता है - विराम

जब एक ही घर में रहता है,
फिर पर्दा क्या करता है? ।।१।।

वेगवान‍ अद्वैत नदी में,
कोई डूबता कोई तरता है।।२।।

प्रभु, बुल्ले शाह से आन मिलो,
भेदी है इस घर का वो।।३।।


मूल पंजाबी पाठ

की करदा की करदा वो
पुच्छो तो दिलबर की करदा वो - रहाओ

इक से घर विच वसदियाँ रसदियाँ,
नहीं बणदा विच पड़दा वो?।।१।।

व्वाहदत दा दरियायो सत‍राणा,
कोइ डुबदा कोइ तरदा वो।।२।।

बुल्ला शाह नूँ आण मिलवो
माहरम है इस घर दा वो।।३।।