भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्रन्दन / सुदर्शन रत्नाकर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

पवन बही
जल को छू लिया
लहरें उठी तो तट को छू लिया
पर वियोगी तट ने
कभी नहीं छुआ
सहयोगी तट को
दोनों का क्रन्दन गूँजता है
नीरव निशा में।