भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्रान्किारी हत्यारे कोन्या / रणवीर सिंह दहिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक हिस्सा क्रान्तिकारियों को आतंकवादी के रूप में देखता है। फिरंगी भी क्रांतिकारियों के बारे में आतंकवाइी कर इस्तेमाल करके तरह तरह की भ्रान्तियां फैलाने का पुरजोर प्रयास करते हैं। खूनी संघर्ष और अहिंसा के बीच बहस तेज होती है। क्या बताया भला:

क्रान्किारी हत्यारे कोन्या सन्देश दुनिया मैं पहोंचाया रै॥
जीवन तै प्यार घणा सै परचे मैं लिख कै बतलाया रै॥

जीवन तै प्यार ना होतै बढ़िया जीवन ताहिं क्यों लड़ैं
अत्याचार और जुलम के साहमी हम क्रान्तिकारी क्यों अड़ैं
फिरंगी साथ जरूर भिड़ैं आजादी का सपना भाया रै॥
शोषणकारी चालाक घणा पुलिस फौज के बेड़े लेरया
म्हारे साथी कर कर भरती भारत देश नै गेड़े देरया
खूनी संघर्ष कमेड़े लेरया फिरंगी समझ पाया रै॥
तख्ता पलट करने नै हथियार उठाने पड़ ज्यावैं
घणा नरक हुया जीवन सब घुट घुट कैनै मर ज्यावैं
नींव जरूरी धरज्यावैं समाज बराबरी का चाहया रै॥
समतावादी समाज होगा ये शोषण भारी रहै नहीं
बिना ताले के घर होंगे कितै चोरी जारी रहै नहीं
लूट खसोट म्हारी रहै नहीं रणबीर छन्द बनाया रै॥