भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग़ज़ल-3 / मुकेश मानस

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जगता रहता सारी रात
सोचता रहता सारी रात

तन्हाई और सन्नाटे को
सुनता रहता सारी रात

अपने प्रश्नों के जवाब
ढूँढता रहता सारी रात

जाने कैसी उलझन है
उलझा रहता सारी रात
2005