भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गाते-गाते / मुकेश मानस

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गाते-गाते
बच्चा जन्म लेता है
जवान हथौड़ा मारता है

गाते-गाते
लड़की बड़ी होती है
और हर दर्द सहती है

गाते-गाते
किसान अन्न उगाता है
मजदूर हाथ चलाता है

गाते-गाते
आदमी अंधेरे को परास्त करता है
सुबह लाता है

रचनाकाल:1989