भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली अयोध्याकाण्ड पद 50 से 60/पृष्ठ 3

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(52)
जननी निरखति बान-धनुहियाँ |
बार-बार उर नैननि लावति प्रभुजूकी ललित पनहियाँ ||

कबहूँ प्रथम ज्यों जाइ जगावति कहि प्रिय बचन सँवारे |
उठहु तात! बलि मातु बदनपर, अनुज-सखा सब द्वारे ||

कबहूँ कहति यों, बड़ी बार भै, जाहु भूप पहँ, भैया |
बन्धु बोलि जेंइय जो भावै, गई निछावरि मैया ||

कबहूँ समुझि बन-गवन रामको रहि चकि चित्र लिखी-सी |
तुलसिदास वह समय कहेतें लागति प्रीति सिखी-सी ||