भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गेंद / मनमोहन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झन से गिरा शीशा

एक गेंद दनदनाती आई
खिड़की की राह मेज़ पर
टिप्पा खाया दवात
गिराई और
चट पट चारपाई के
नीचे भाग गई

एक जाना पहचाना सितार
कितने बरस बाद
मैं सुनता हूँ