भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घृणा / राजेश कमल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबसे पहले तो मनुष्य ही आए होंगे
प्रेम भी उनके साथ ही आया होगा
फिर मनुष्य ने ईश्वर का निर्माण किया होगा
फिर धर्म आया होगा,
जातियाँ आयीं होंगी
पंडित, मुल्ला आये होंगें होंगे,
मंदिर, मस्जिद, गिरजा, गुरुद्वारे आए होंगे
धर्मग्रंथ आये होंगे

मैं जानना चाहता हूँ कि घृणा कब आयी
मनुष्य के साथ
या इतने निर्माणों के बाद।