भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चन्द को चकोर देखै निसि दिन करै लेखै / आलम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चन्द को चकोर देखै निसि दिन करै लेखै,
               चन्द बिन दिन-दिन लागत अन्धियारी है ।
आलम सुकवि कहै भले फल हेत गहे,
               काँटे-सी कटीली बेलि ऐसी प्रीति प्यारी है ।
कारो कान्ह कहत गँवार ऐसी लागत है,
               मेरे वाकी श्यामताई अति ही उजारी है ।
मन की अटक तहाँ रूप को बिचार कैसो,
               रीझिबे को पैड़ो अरु बूझ कछु न्यारी है ।