भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुप हुये तो हो गए बदनाम क्यों ? / रवीन्द्र प्रभात

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मच रहा है मुल्क में कोहराम क्यों ,
राजपथ पर बुत बने हैं राम क्यों ?


रोज आती है खबर अखवार में ,
लूट, हत्या , खौफ , कत्लेआम क्यों ?


रामसेतु है जुडा जब आस्था से ,
माँगते फिर भी अरे प्रमाण क्यों ?


सभ्यता की भीत को तुम ढाहकर,
कर रहे पर्यावरण नीलाम क्यों ?

 
जिनके मत्थे मुल्क के अम्नों -अमा,
दे रहे विस्फोट का पैगाम क्यों ?


बोलते हम हो गए होते दफ़न ,
चुप हुये तो हो गए बदनाम क्यों ?

 
कुछ करो चर्चा सियासी दौर की ,
अब ग़ज़ल में गुलवदन- गुल्फाम क्यों ?


जबतलक पहलू में तेरे है प्रभात ,
कर रहे हो ज़िंदगी की शाम क्यों ?