भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुहिया रानी - 2 / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चुहिया रानी नहीं बनाती,
अपने घर में खाना।
बहुत बुरी है उसकी आदत,
चुरा-चुरा कर खाना।

किसी-किसी दिन नहीं मिला,
करता जब दाना पानी।
बिल में ही भूखी सो जाती,
जाकर चुहिया रानी।