भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छंद 48 / शृंगारलतिकासौरभ / द्विज

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दोहा
(संक्षिप्ततया नायक-वर्णन)

श्री राधा की कबहुँ हरि, जोवैं बन मैं बाट।
लखि राधै हरि संभ्रमै, बर-अंगन कौ ठाट॥

भावार्थ: कबहुँ (कभी-कभी) केशव वन में राधिका की बाट जोहते और कबहुँ (कभी-कभी) प्राणप्रिया राधिका के अंग-प्रत्यंग का ठाट देख संभ्रमित होते हैं।