भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छीज रहे वे / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

संस्कृति को म्लान करते
समझ को बदलते
परम्पराओं को पलटते
भरोसे से खिलवाड़ करते
बदलाव के नाम पर
हवस के रास्ते

संस्कृति के गहरे आशय
दरकिनार करते
दिशा को बदल रहे है
संस्कृति को छीज रहे वे
पूरे दलबल के साथ
टी.वी. मीडिया