भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीने के नाम पर / जया जादवानी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इतनी कहानियाँ
इतनी कविताएँ
इतने-इतने शब्द
दुनिया समझ रही इसे
समय और
समाज का आईना
हमने तो
सिली वही
जीने के नाम पर जो मिली कथरी।