Last modified on 14 फ़रवरी 2011, at 13:16

जीवित रहने दो मरूथल को / भरत ओला


आग नही है
चूल्हे में
और नही
पलींडे<ref>घर का वह स्थान जहां पीने के पानी के पात्र रखे जाते है</ref> में पानी

सबकी जेबें
माचिस वाली
बोतल-बोतल
बंद पानी

हम दोनों का
नाम नहीं है
भीड़ जुटी है
अनजानी

सूखी नदियां
सूखे पोखर
सूख गया है
दिल दरिया

जीवित रहने दो
मरूथल को
शायद उग आए कभी
सुन्दर सा इक मरगोजा<ref>रेगिस्तान में उगने वाली एक वनस्पति</ref>

शब्दार्थ
<references/>