भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज्ञान का वाण / शब्द प्रकाश / धरनीदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज्ञानको वान लगो धरनी जन सोवत चौंकि अचानक जागे।
छूटि गवो विषया विष बंधन पूरन प्रेम-सुधारस पागे॥
भावत वाद विवाद विषाद न, स्वाद जहाँ लगि से सब त्यागे।
मूँदि गई अँखियाँ तबते, जबते हियमें कछु हेरन लागे॥21॥