भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ठुमुक-ठुमुक-ठुम मुनवा नाचे / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आसमान पर मेघा नाचे
वन में नाचे मोरा ।
ठुमुक-ठुमुक-ठुम मुनुआ नाचे
जैसे नंदकिसोरा ।

हरे पेड़ पर पत्ते नाचें
डाली ऊपर फुलवा ।
टप्पर ऊपर बुंदियां नाचें
अमुवा ऊपर झुलवा ।
दसों दिशा में छननन नाचे
रे, बिजुरी का छोरा ।

चूल्हा चढ़ी बटुलिया नाचे
खंभा चढ़ी गिलहरी ।
इंदरजी का धनुआ नाचे
सतरंगी दोपहरी ।
गैया संग-संग बछड़ा नाचे
नाचे दूध कटोरा ।

ठुमुक-ठुमुक-ठुम मुनुआ नाचे
जैसे नंदकिसोरा ।