भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तारीख़ पे वहशत छाई है तूफ़ाँ से कहो अब आ जाए / रवि सिन्हा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तारीख़ पे वहशत छाई है तूफ़ाँ से कहो अब आ जाए 
घनघोर घटा बिजली तो गिरे रहबर को राह दिखा जाए

मौसम को ये मालूम तो था इस दहर<ref>युग (era)</ref> की फ़स्लें क्या होंगी 
दहक़ाँ<ref>किसान (peasant)</ref> से कहो मुस्तक़बिल<ref>भविष्य (future)</ref> के पौधे खेतों में लगा जाए 

ये धरती बौनी फ़स्लों की ये इल्म-ओ-अदब से ख़ाली घर 
तारीक़<ref>अँधेरा (dark)</ref> है मशरिक़<ref>पूरब (east)</ref> कोई तो सूरज की किरन फैला जाए

ये मुल्क सँवारे माज़ी<ref>अतीत ( past)</ref> को इस क़ौम का मुस्तक़बिल धुँधला 
ताक़त में सनी इस दिल्ली को कोई सच से नहला जाए  

ग़ालिब के बयाँ से ना-वाक़िफ़, मोमिन का शे’र भी बे-हासिल 
है ख़ाम<ref>कच्चा (unripe)</ref> अभी नाला<ref>पुकार (lament, cry)</ref> तो क्या बुलबुल-ए-शोरीदा<ref>बेचैन बुलबुल (a nightingale in frenzy)</ref> गा जाए 

उम्दा न कहा, सस्ता न कहा, गहरा कहने की जद्द-ओ-जहद 
पायाब<ref>छिछला (shallow)</ref> ये दरिया बहता है, अधजल ये घड़ा छलका जाए 

इस उम्र-ए-ग़ज़ल की महफ़िल में इक देर से पहुँचे शायर को 
मक़्ते<ref>ग़ज़ल का आख़िरी शे’र (last she’r of the ghazal)</ref> की घड़ी आते-आते कहने का सलीक़ा आ जाए 

शब्दार्थ
<references/>