भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिल तो मिलता है, निगाहें न मिलें भी तो क्या !/ गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


दिल तो मिलता है, निगाहें न मिलें भी तो क्या!
कह दे आँखों से, न ये होँठ हिले भी तो क्या!

उड़के ख़ुशबू तो उन आँखों की मिली है हरदम
हमको नज़रों के इशारे न मिलें भी तो क्या!

उनके दिल में तो बसी तेरी ही रंगत है, गुलाब!
फूल लाखों जो बहारों में खिलें भी तो क्या!