भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुखद युद्ध / मिगुएल हेरनान्देज़ / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुखदायी होते हैं युद्ध
अगर वे प्रेम के लिए नहीं लड़े जाते

दुखदायी, बेहद दुखदायी

दुखदायी होते हैं हथियार
अगर वे शब्दों के रूप में नहीं होते

दुखदायी, बेहद दुखदायी

दुखदायी होते हैं पुरुष
अगर वे प्रेम के लिए अपनी जान नहीं देते

दुखदायी, बेहद दुखदायी

मूल स्पानी से अनुवाद : अनिल जनविजय

लीजिए, अब आप यही कविता मूल स्पानी भाषा में पढ़िए
          Miguel Hernández
            Tristes guerras

Tristes guerras
si no es amor la empresa.
 
Tristes. Tristes.
 
Tristes armas
si no son las palabras.
 
Tristes. Tristes.
 
Tristes hombres
si no mueren de amores.
 
Tristes. Tristes.