भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
धरती के भगवान / उषा यादव
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
इस दुनिया मीन सबसे अच्छे
माता-पिता हमारे।
हम हैं उनके दिल के टुकड़े
आँखों के उजियारे।
हमको लेकर जाने कितने
बुने उन्होंने सपने।
हम पर वारे सोने जैसे
रात और दिन अपने।
धरती के भगवान यही हैं
पर पूजा ना चाहें।
चाहे सिर्फ यही, निष्कंटक
हों बच्चों की राहें।