नया गुड्डा
नई गुड़िया,
हुई शादी
खुली पुड़िया!
बड़ा मूढ़ा,
बड़ी मुढ़िया,
ससुर बूढ़ा,
सास बुढ़िया!
नई दुलहन,
नया दूल्हा,
नई चक्की,
नया चूल्हा!
चली चक्की,
पिसा आटा,
जला चूल्हा,
भुना भाटा!
नया गुड्डा
नई गुड़िया,
हुई शादी
खुली पुड़िया!
बड़ा मूढ़ा,
बड़ी मुढ़िया,
ससुर बूढ़ा,
सास बुढ़िया!
नई दुलहन,
नया दूल्हा,
नई चक्की,
नया चूल्हा!
चली चक्की,
पिसा आटा,
जला चूल्हा,
भुना भाटा!