भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नैनन में हरि / शिशुपाल सिंह 'निर्धन'
Kavita Kosh से
हँसे हेरत, टेरत काहे उन्हें,
किस गन्ध पे छन्द लुटावत हो ?
अँखियाँ न रिझावत हैं छवि जो,
अँखियान में क्यों न बसावत हो ?
मन काहे मरोरत हो हरि सों,
हिय कौन से रंग रंगावत हो ?
जब नैनन में हरि नाचत हैं,
तब काहे को नैन नचावत हो?