भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पद / 5 / श्रीजुगलप्रिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रीतम रूप दिखाय लुभावै।
यातंे जियरा अति अकुलावै॥
जो कीजत सो तौ भल कीजत अब काहै तरसावै।
सीखी कहाँ निठुरता एतो दीपक पीर न लावै॥
गिरि के मरत पतंग जोति है ऐसेहु खेल सुहावै।
सुन लीजै बेदरद मोहना जिनि अब मोहिं सतावै॥
हमरी हाय बुरी या जग में जिन बिरहाग जरावै।
‘जुगल प्रिया’ मिलिबो अनमिलिबो एकहि भाँति लखावै॥