भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुन्य पंथ पर / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पुण्य पंथ कर मिटा विघन।
बाधा होती, नहीं लगन।

ओज भाव ले बढ़े जिधर,
शंख नाद की गूँज गगन।

राम-राम मय जीव सब,
संत भाव हो सदा मगन।

अंतस कटु क्यों, उथल पुथल,
शुद्ध रहे मन, शांत सुमन।

धर्म निकाय भरें न गरल,
देश प्रेम हो जीवन धन।