भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
प्यारी मुन्नी / ममता कालिया
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
एक पराँठा गोभी का लो
एक पराँठा मूली का,
एक पराँठा पीटर को दो
एक पराँठा जूली का।
एक पराँठा मेथी वाला
खाएगी प्यारी मुन्नी
एक पराँठा आलू वाला
माँग रही चंचल चुन्नी।
एक पराँठा बेसन वाला
एक पराँठा पिट्ठी का
दही मँगाओ कुल्हड़ भरकर
बने नाश्ता छुट्टी का!
-साभार: हीरोज पत्रिका, इलाहाबाद, 41