Last modified on 3 दिसम्बर 2013, at 17:43

बंदौं राधा-पद-रज पावन / हनुमानप्रसाद पोद्दार

बंदौं राधा-पद-रज पावन।
स्याम-सुसेवित, परम पुन्यमय, त्रिबिध ताप बिनसावन॥
अनुपम परम, अपरिमित महिमा, सुर-मुनि-मन तरसावन।
सर्बाकर्षक रसिक कृष्नघन दुर्लभ सहज मिलावन॥