भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बचपन / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुंदर मोहक, बचपन तरती, नाव चली।
हँसता जीवन, खन-खन करती, नाव चली।

कितनी आशा, पलकों में है, आन बसे,
छम-छम छलकी, बूंदें रुकती, नाव चली।

पार लगाना, कागज तरिणी, आज इन्हें,
भार उठाते, काँधें झुकती, नाव चली।

राह दिखाते, पतवार वही, स्वयं बने
कुछ आगे, कुछ पीछे लगती, नाव चली।

लौट न आये, फिर से बचपन, रास लिए,
खो जाता मन, आँगन रचती, नाव चली।