भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिहार यह हमारा : जिसका सानी नहीं जहाँ में / जगदीश नलिन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिहार दिवस पर

बिहार हमारा —
अखण्ड भारत की प्रथम राजधानी
अशोक, अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त
भारत के प्रथम सम्राट बिहार के
कूटनीति, अर्थनीति-निर्माता
चाणक्य — बिहार के नीतिज्ञ
सत्य, अहिंसा, त्याग, सदाचार-मन्त्र
पीड़ित मानवता के रक्षक
बुद्ध, महावीर बिहार के
विश्व का प्रथम गणराज्य वैशाली
बिहार ने दर्शाया
मुग़ल सम्राट को पराजित किया
हमारे शेर, शेरशाह ने

मॉरिशस, फिजी, त्रिनिदाद, सूरीनाम को
आबाद किया हमारे बिहार ने
अँग्रेज़ों के दाँत तोड़े
हमारे वीर बाबू वीर कुँवर सिंह ने
बाणभट्ट, सदल मिश्र ने साहित्य का उत्थान किया
गान्धी जी की कर्म-भूमि हमारा बिहार
हमारी विभूति —
स्वतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति
देश-रत्न राजेन्द्र प्रसाद
आपात-काल का त्रासदी-त्राता
लोकनायक जयप्रकाश

महानगरों, औद्योगिक संस्थानों
की बुनियाद हमारे श्रमिक
हम गर्व से कहते हैं —
हम बिहारी हैं

जय बिहार !

22 मार्च 2020