भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भाई महापुरुषों की करी कराई खोवै मत ना / करतार सिंह कैत

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भाई महापुरुषों की करी कराई खोवै मत ना
भीम मिशन अपणा ले प्यारे सोवै मत ना...टेक

संत शिरोमणि गुरु रविदास जो कहगे तेरै याद दिलाऊँ
एक दोहे मैं फरमावै शूद्र तेरे सुख के दो ठाऊँ
पहला सुख स्वराज भोग, दूजा मरघट टोह्वै मत ना
भीम मिशन अपणा ले...

मान्यवर ज्योतिबा फुले और साथ सावित्री बाई
तेरे पढ़ावण खात्तर तन पै कितनी विपदा ठाई
इब सिर अपणे पै बोझ बिराणा ढोवै मत ना
भीम मिशन अपणा ले...

तनै दे कै दिशा निर्देश चले गए बाबा साहब अम्बेडकर
भाई शिक्षित बण कै संगठित रहियो, संघर्ष खातर रहियो त्यार
कदै घाटा रह ज्या घणी पछेती बोवै मत ना
भीम मिशन अपणा ले...

शूद्र का शूद्र रह ज्यागा जै चाह्या नहीं सुधार तनै
भरकै पेट गया लेट खटोली ना सुणया मिशन प्रचार तनै
करतार सिंह कदे झूठे झगड़े जोवै मत ना
भीम मिशन अपणा ले...