भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन भारी है / विजय वाते

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज सुबह से मन भारी है|
ये भी कैसी लाचारी है|

पहले बात करूँ तो कैसे,
कुछ मेरी भी खुद्दारी है|

अपनी ही दुनिया तक सोचूँ,
ये दुनिया से गद्दारी है|

चांद चांदनी ही तो देगा,
सब को ही हस्ती प्यारी है|

अपनी आँखों से देखा है,
हर कोई चश्माधारी है|

नाज़ुक शेर कहूँ तो कैसे,
मेरी पत्थर से यारी है|

शाम हुई है विजय, उठो अब,
घर जाने की तैयारी है|