भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मिलन -राग / कविता भट्ट
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
मेघ ने धरा-
धरा पर चुम्बन,
झूमे बरसे।
विरहन तरसे
मिलन-राग
गाओ प्रिय फिर से।
गूँगे का गुड़
मन कुछ यूँ हर्षे
मनुहार हो
प्रेमालाप-प्यार हो,
आशा है-अम्बर से।
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।