भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी गुड़िया प्यारी दुल्हन / लक्ष्मी खन्ना सुमन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सज धज बैठी नन्ही दुल्हन
मेरी गुड़िया प्यारी दुल्हन

चोली इसकी नई सिलाई
है लहँगे में खूब कढ़ाई

चूड़ी बाली, पायल पहने
कितने सुंदर इसके गहने

पालिश, पाउडर, बिंदिया, लाली
मेहँदी इस पर सजी निराली

शैंपू से ये बाल धुलाए
साबुन खुशबूदार लगाए

सेंडिल ऊँची एड़ी वाले
बुरी नजर न कोई डाले

समय विदाई का जब आया
रो-रो कैसा हाल बनाया

दूल्हे राजा इसे संभालो
सजी कार में इसे बैठा लो