भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरी प्रान-सजीवन राधा / सुन्दरकुवँरि बाई

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी प्रान-सजीवन राधा।
कब तो बदन सुधाधर दरसै यों अँखियन हरै बाधा॥
ठमकि ठमकि लरिकौहीं चालन आव सामुहे मेरे।
रस के वचन पियूष पोप के कर गहि बैठहु मेरे॥
रहसि रंग की भरी उमंगनि ले चल संग लगाय।
निभृत नवल निकुंज विनोदन विलसत सुख-दरसाय॥
रंगमहल संकेत जुगल कै टहलिन करतु सहेली।
आज्ञा लहौं रहौं लहँ तटपर बोलत प्रेम-पहेली॥
मन-मंजरो जु कीनन्हों किंकरि अपनावहु किन बेग।
सुन्दरकंवरि स्वामिनी राधा हित की हरौ उदेग॥