भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यमुना पुलिन कुंज गह्वर की / ललित किशोरी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यमुना पुलिन कुंज गह्वर की, कोकिल ह्वै द्रुम कूक मचाऊँ।
पद-पंकज प्रिय लाल मधुप ह्वै, मधुरे-मधुरे गुंज सुनाऊँ॥

कूकुर ह्वै ब्रज बीथिन डोलौं, बचे सीथ रसिकन के पाऊँ।
'ललित किसोरी' आस यही मम, ब्रज रज तज छिन अनत न जाऊँ॥