भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यह मन मोहन में न समानो / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग ईमन, तीन ताल 1.7.1974

यह मन मोहन में न समानो।
मोहन ही ने या मनमे सखि! कीन्हों आय ठिकानो।
जब देखो सम्मुख ही ठाड़ो, देखि-देखि मुसिकानो।
मैं तो भई स्याम की ही, कोइ मानो वा मत मानो॥1॥
आठों पहर चढ़्यौ चित पै वह अग-जग सभी भुलानो।
घर के काम-काज सब छूटे, परिजन देहिं उल्हानो॥2॥
मैं का करूँ सुहात न अब कछु, मोहिं मिल्यौ मन-मानों।
जानूँ नाहिं करेगी का वह, वह जानो तो जानो॥3॥