भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

या जग मित न देख्यो कोई / नानकदेव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

या जग मित न देख्यो कोई।
सकल जगत अपने सुख लाग्यो, दुखमें संग न होई॥

दारा-मीत,पूत संबंधी सगरे धनसों लागे।
जबहीं निरधन देख्यौ नरकों संग छाड़ि सब भागे॥

कहा कहूँ या मन बौरेकौं, इनसों नेह लगाया।
दीनानाथ सकल भय भंजन, जस ताको बिसराया॥

स्वान-पूँछ ज्यों भयो न सूधो, बहुत जतन मैं कीन्हौ।
नानक लाज बिरदकी राखौ नाम तिहारो लीन्हौ॥