भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रचना दीक्षित / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचना दीक्षित ने लखनऊ विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में एमएससी. व बी.एड किया है। इसके साथ ही विभिन्न देशी और विदेशी भाषाओं जैसे कि हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, उर्दू, संस्कृत व जर्मन इत्यादि का भी इन्हें अच्छा ज्ञान है और उन पर पकड़ भी मजबूत हैं। इनके पास अच्छा कार्य अनुभव भी है। जिनमें उच्च स्तरों पर शैक्षणिक कार्य। स्वास्थ्य व पोषण सम्बन्धी कार्य, स्वरचित कविता पाठ का सिलसिला। इनका शैक्षणिक कार्यों के अलावा सामाजिक गतिविधियों में सतत योगदान व विविध प्रतिस्पर्धाओं में भी अग्रणी स्थान रहा है। आपको बचपन से ही लेखन में रूचि रही है शायद इसीलिए वह ब्लॉग लेखन द्वारा निरंतर पाठकों से संवाद करती रही हैं। आपकी कवितायेँ विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं में देश विदेश में प्रकाशित हुई हैं।