भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राम नाम चित चेत सबेरा / संत जूड़ीराम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राम नाम चित चेत सबेरा।
होत अबेर देर नहीं कीजे भजन करो जग जाल घनेरा।
अपनो कहत जात सपनो सो है तैं कौन कहे है तेरा।
मात-पिता भ्राता सुत नारी अंत काल नहिं कोई संग तेरा।
जूड़ीराम नाम पुकारें नाम बिना नर नरक बसेरा।