Last modified on 8 फ़रवरी 2011, at 18:56

रू-ए- अनवर नहीं देखा जाता / दाग़ देहलवी


रू-ए- अनवर<ref>दमकता हुआ चेहरा</ref> नहीं देखा जाता
देखें क्योंकर नहीं देखा जाता

रश्के-दुश्मन<ref>शत्रु की ईर्ष्या</ref> भी गवारा<ref>स्वीकार</ref> लेकिन
तुझको मुज़्तर<ref>परेशान</ref> नहीं देखा जाता

दिल में क्या ख़ाक उसे देख सके
जिसको बाहर नहीं देखा जाता

तौबा के बाद भी ख़ाली-ख़ाली
कोई साग़र<ref>जाम</ref> नहीं देखा जाता

क्या शबे-वादा हुआ हूँ बेख़ुद<ref>बेसुध</ref>
जानिबे-दर<ref>दरवाज़े की ओर</ref> नही देखा जाता

मुख़्तसर<ref>संक्षेप में</ref> ये है अब कि ‘दाग़’ का हाल
बन्दापरवर नहीं देखा जाता

शब्दार्थ
<references/>