भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रे मन / लावण्या शाह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रे मन, तूने ना मानी हार!
घाव लगा बार बार,
फिर भी,रे मन, तूने ना मानी हार !
हर प्रहार सह चुका, सुख दुख से दह चुका,
जन्म मरण देख चुका,
जीवन के प्राँगण मेँ रम चुका,
हे मन ! तूने ना मानी हार!
भाई बँधु, प्रेम मध,माया विश्वास बिछोह,
भोग चुका, छोड चुका, टूट गिरा जीवनका बेर !
कितनी ही बेर ! हे मन ! तूने ना मानी हार!
सोम रस , हलाहल, आज हँसी कल रुदन,
जीवनके मरुस्थल मेँ,या की नँदनवन मेँ,
कर रहा प्रसार !
तूने ना मानी हार!
हे मन ! तूने ना मानी हार!