भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वह नाम भजो / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उर को प्रिय हो वह नाम भजो,
घनश्याम मनोहर नाम भजो।
भज मोहन माखन लाल सभी,
जगदीश भजो,जगपाल भजो।

भज केशव दीनदयाल भजो,
भज नाग नथावन देव भजो।
जय नंद अनादि सनातन की,
जय गोकुल नाथ सुरेश भजो।

रविलोचन गाय चरावन भजो,
जय श्याम सुहावन लाल भजो।
भज तारण ताप निवारण को,
जगपाल कृष्ण महिपाल भजो।