भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विशाल हाथ / जॉर्ज डे लिमा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


आंधी-तूफ़ान की रातपाली के अंदर,
रहस्यमयी कैरावल (हल्का पाल-जहाज) उधर जाता है।

समय घूमता है, और पानियों को निराश करता है,
हवा रोती है मनहूस ज़ोर-ज़ोर।
रहस्य कैरावल (हल्का पाल-जहाज) उधर जाता है।

इस जहाज ऊपर
कौन हाथ है इतना बडा
समुद्र से भी बड़ा?
पाइलट का हाथ है?
या हाथ किसका ?

कैरावल डूबता है,
समुद्र खड़ा है सियाह,
समय घूमता है।

इस जहाज ऊपर
बडा हाथ
बहते ख़ून-सना है।

कैरावल उधर जाता है।
समुद्र पछाडे लेता / हहराता है,
भूमि गायब होती है,
तारे गिरते हैं।

कैरावल जारी रहता है और
ऊपर इस जहाज के
सनातन हाथ
है वहाँ।
 
पुर्तगाली से अंग्रेज़ी में भाषान्तर : जून जॉरडेन
अंग्रेज़ी से हिन्दी में भाषान्तर : पीयूष दईया