भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनकर }} {{KKCatKavita}} <poem> '''कवि''' नवल उर में भर विपुल उमंग, …
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=दिनकर
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
'''कवि'''
नवल उर में भर विपुल उमंग,
विहँस कल्पना-कुमारी-संग,
मधुरिमा से कर निज शृंगार,
स्वर्ग के आँगन में सुकुमार!
::मनाते नित उत्सव-आनन्द,
::कौन तुम पुलकित राजकुमार!
फैलता वन-वन आज वसन्त,
सुरभि से भरता अखिल दिगन्त,
प्रकृति आकुल यौवन के भार,
सिहर उठता रह-रह संसार।
::पुलक से खिल-खिल उठते प्राण!
::बनो कवि! फूलों की मुस्कार।
सरित सम पर देती है ताल,
चन्द्र बुनता किरणों का जाल।
सरल शिशु-सा सोता है विश्व,
ओढ़ सपनों का वसन विशाल।
::निशा का परम मधुर यह हास।
::बनो कवि! रत्न-खचित आकाश।
विरह से व्याकुल, तप्त शरीर,
नयन से झरता झर-जर नीर,
जलन से झुलस रहे सब गात,
जुड़ी है आँखों की बरसात,
::सिसक-संयुक्त अति करुण उसाँस।
::बनो कवि! सावन-भादो माश।
न उपवन का वह विभव-विलास,
न कलियों का मृदु गंधोच्छ्वास,
लता, तरुओं की शुष्क कतार,
यही है उपवन के शॄंगार।
::काल का अति निर्मम आघात।
::बनो कवि! तरु का मर्मर-पात।
मधुर यौवन-स्वप्नों में भूल
और फँस वैभव के छवि-जाल
वासना-आसव का कर पान
मनुजता हुई बहुत बेहाल।
::अचिर अन्तहित हों सब क्लेश।
::लिखो कवि! अमर स्वर्ण-संदेश।
न खिलता उपवन में सुकुमार
सुमन कोई अक्षय छविमान,
क्षणिक निशि का हीरक-शृंगार,
उषा की क्षणभंगुर मुसकान।
::क्षणिक चंचल जीवन नादान।
::हँसो कवि! गाकर ऐसे गान।
</poem>
{{KKRachna
|रचनाकार=दिनकर
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
'''कवि'''
नवल उर में भर विपुल उमंग,
विहँस कल्पना-कुमारी-संग,
मधुरिमा से कर निज शृंगार,
स्वर्ग के आँगन में सुकुमार!
::मनाते नित उत्सव-आनन्द,
::कौन तुम पुलकित राजकुमार!
फैलता वन-वन आज वसन्त,
सुरभि से भरता अखिल दिगन्त,
प्रकृति आकुल यौवन के भार,
सिहर उठता रह-रह संसार।
::पुलक से खिल-खिल उठते प्राण!
::बनो कवि! फूलों की मुस्कार।
सरित सम पर देती है ताल,
चन्द्र बुनता किरणों का जाल।
सरल शिशु-सा सोता है विश्व,
ओढ़ सपनों का वसन विशाल।
::निशा का परम मधुर यह हास।
::बनो कवि! रत्न-खचित आकाश।
विरह से व्याकुल, तप्त शरीर,
नयन से झरता झर-जर नीर,
जलन से झुलस रहे सब गात,
जुड़ी है आँखों की बरसात,
::सिसक-संयुक्त अति करुण उसाँस।
::बनो कवि! सावन-भादो माश।
न उपवन का वह विभव-विलास,
न कलियों का मृदु गंधोच्छ्वास,
लता, तरुओं की शुष्क कतार,
यही है उपवन के शॄंगार।
::काल का अति निर्मम आघात।
::बनो कवि! तरु का मर्मर-पात।
मधुर यौवन-स्वप्नों में भूल
और फँस वैभव के छवि-जाल
वासना-आसव का कर पान
मनुजता हुई बहुत बेहाल।
::अचिर अन्तहित हों सब क्लेश।
::लिखो कवि! अमर स्वर्ण-संदेश।
न खिलता उपवन में सुकुमार
सुमन कोई अक्षय छविमान,
क्षणिक निशि का हीरक-शृंगार,
उषा की क्षणभंगुर मुसकान।
::क्षणिक चंचल जीवन नादान।
::हँसो कवि! गाकर ऐसे गान।
</poem>