{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल
|संग्रह=कुछ और गुलाब / गुलाब खंडेलवाल
}}
[[category: ग़ज़ल]]
<poem>
बेकहे भी न रहा जाय और क्या कहिए!
प्यार इसको न कहा जाय और क्या कहिए!
जो भी कहिये, यही लगता है कुछ भी कह न सके
और चुप भी न रहा जाय, और क्या कहिए!
दर्द अपना उन्हें ग़ज़लों में कह रहे हैं गुलाब
जिनसे यह भी न सहा जाय, और क्या कहिए!
<poem>