भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
वृन्दावन धाम में श्याम सखा, मन हीं मन में हरषाया करूं |
नन्द यशोमती गुवालन को, शिवदीन यूं भाग्य सराया करूं |
श्रीराधिका कृष्ण ही कृष्ण रटूं, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |  संतन मीत से प्रीत करूं, उर में अति प्रेम जगाया करूं |ब्रज में यमुना तट जाकर के, वहीँ घाट पे ठाठ से न्हाया करूं |श्रीराधिका कृष्ण को नित्त ही ये, येही छंद सवैया सुनाया करूं |शिवदीन रटू नट नगर को, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं | ब्रिज बालन में वे गुवालन में, बन कुंजन में नित्त जाया करूं |गाय चरें जहें कानन में,हरि के संग गाय चराया करूं |पाकर मौका मैं राधिका को, वह कृष्ण को हाल सुनाया करूं |शिवदीन यकीन भयो उर में, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं | नन्द यशोदा के आँगन में, जहें खेलत कृष्ण मैं जाया करूं |गुवाल सखा संग में मिलके, कछु गान सुनो कछु गाया करूं |माखन रोटी कन्हैया जी पावत, झूठ उठाय मैं पाया करूं |शिवदीन करूं विनती सुनलो, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |
<poem>
514
edits