भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चुन्नियाँ / हरकीरत हकीर

1,416 bytes added, 07:58, 26 अक्टूबर 2013
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरकीरत हकीर }} {{KKCatNazm}} <poem>हरी , नीली , प...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=हरकीरत हकीर
}}
{{KKCatNazm}}
<poem>हरी , नीली , पीली
सुनहरी सुर्ख ,गुलाबी चुन्नियाँ
खिल- खिल हँसती चुन्नियाँ …

कभी सिरों पर , कभी छातियों पर
गिर -गिर, उड़ -उड़ जाती चुन्नियाँ …

कभी सावन के झूलों पर
कभी खेतों में हँस - हँस
आँख - मिचौली होती चुन्नियाँ …

कभी दरिया के किनारे
दरख्तों को आलिंगन में ले
हीर - रांझा होती चुन्नियाँ …

चढ़ती उम्र के साथ -साथ
खुद ब खुद आप ही
सियानी हो जाती हैं चुन्नियाँ …

सिरों पर, छातियों पर,आँखों पर
गुमसुम , चुपचाप नीची नज़र कर
आंसुओं में बदल जाती हैं चुन्नियाँ …

हरी , नीली , पीली
सुनहरी, सुर्ख ,गुलाबी चुन्नियाँ ….

</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
2,357
edits